Connect with us

गाजीपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर थाना क्षेत्र के नैसारा मंदिर के पास शनिवार रात शमशेर नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया और परिजनों से समझौता कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार शाम जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो उन्होंने आक्रोशित होकर कुंवरपुर गांव के सामने फोरलेन पर जाम लगा दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। करीब दो घंटे की मशक्कत और प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।

शमशेर बनवासी (22), पुत्र सुरेंद्र राम, निवासी कुंवरपुर, की मौत नैसारा मंदिर के पास ट्रैक्टर से दबकर या गिरकर हुई बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि यह दुर्घटना थी, जबकि परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि शव को जानबूझकर फेंका गया और पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की। घटना की सूचना मीडिया तक भी नहीं पहुंचने दी गई। अब पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page