Connect with us

गाजीपुर

कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर, सात यात्री घायल

Published

on

गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पंकज सिंह अपने परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी चार पहिया कार शेखपुर चट्टी के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पंकज कुमार सिंह (39), उनके पिता उमाकांत सिंह (55), माता बसंती देवी (52), निधि देवी (35), चंचल कुमारी (38) और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पिकअप चालक विपिन राजभर, जो महिपालपुर थाना मरदह का निवासी है, वह भी हादसे में घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जंगीपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ हाईवे पर लगे भीषण जाम को खुलवाने में जुट गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page