Connect with us

अपराध

महिला और बेटी से मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के भोजूबीर इलाके में एक दिवंगत रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पत्नी और उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें यौन हिंसा की धमकी, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िता सुमन सिंह ने बताया कि उनके पति के निधन के बाद वह अपनी बेटी के साथ अकेले रहती हैं। पड़ोसी ओमकार सिंह और उसका बेटा पंकज सिंह लगातार उन्हें घर छोड़ने के लिए धमकाते रहे हैं। चार फरवरी को जब पीड़िता के पिता उनसे मिलने आए, तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और उनकी सोने की चेन छीन ली।

Loading...

स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने ओमकार सिंह, पंकज सिंह, उनकी पत्नी चंद्रवती और सहयोगियों सोनी व पद्मिनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page