Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री योगी ने काशी-तमिल संगमम का किया भव्य उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा विश्वनाथ का किया षोडशोपचार पूजन, भक्तों से की मुलाकात, बच्चों को दी चॉकलेट

वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष षोडशोपचार पूजा-अर्चना की। दौरे की शुरुआत उन्होंने काशी क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण से की, जिसके बाद हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस पहुंचे। यहां विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन और आरती उतारी। फिर नमो घाट के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने काशी-तमिल संगमम के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। फिर इसके बाद क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुंचे और गंगा द्वार के माध्यम से काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश किया और बाबा विश्वनाथ का अभिषेक और श्रृंगार किया।

Advertisement

मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महाकुंभ के लिए आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लाइन में खड़े बच्चों को चॉकलेट भी दी। क्रूज यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया, जिससे भक्तों और स्थानीय जनता में खासा उत्साह देखने को मिला।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page