Connect with us

वायरल

अमेरिका से 119 अवैध भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान, गरमायी सियासत

Published

on

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों का दूसरा जत्था आज भारत पहुंचने वाला है। इस विमान से 119 भारतीयों को अमेरिका ने वापस भेजा है, जो रात करीब 10 बजे अमृतसर में लैंड करेगा। सूत्रों के मुताबिक, एक और विमान 16 फरवरी को आएगा, जिसमें 157 लोग होंगे। इन लोगों में हरियाणा, पंजाब और गुजरात के नागरिकों की संख्या ज्यादा है, जबकि बाकी अन्य राज्यों से हैं। इससे पहले, 5 फरवरी को अमेरिका से पहला विमान अमृतसर पहुंचा था, जिसमें 104 भारतीय थे।

इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों को सिर्फ अमृतसर में ही क्यों उतारा जा रहा है। मान ने यह भी कहा कि अगर कोई भारतीय विदेश जा रहा है तो इसका कारण भारत में रोजगार की कमी है, और यह सरकार की जिम्मेदारी है कि लोग देश छोड़कर न जाएं।

इस पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हर बार यह विमान पंजाब में ही क्यों उतरते हैं? क्या यह संदेश दिया जा रहा है कि अमेरिका में अवैध प्रवासी ज्यादातर पंजाब से हैं?

तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पंजाब को अपमानित करने की कोशिश कर रही है और पंजाब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने विदेश मंत्रालय से यह स्पष्ट करने की मांग की कि अमृतसर को विमान उतारने के लिए क्यों चुना गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page