वाराणसी
डॉ. मनोज श्रीवास्तव बने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी। प्रमुख मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज श्रीवास्तव को चेन्नई में आयोजित 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन में इंडियन डेंटल एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उत्तर प्रदेश के इतिहास में 75 वर्षों में यह पहला अवसर है जब कोई अध्यक्ष इस पद पर निर्वाचित हुआ है। इससे पहले, डॉ. मनोज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अशोक धोबले, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. शुभ्रा नंदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी शर्मा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. प्रो टी. पी. चतुर्वेदी, डॉ. राजीव चुग, डॉ. रविंदर सिंह, डॉ. रवीन्द्रन और डॉ. दीपक माखीजानी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह का शुभारंभ चेन्नई सरकार के अपर मुख्य सचिव द्वारा किया गया।
Continue Reading