Connect with us

वाराणसी

अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा

Published

on

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, परमानंदपुर परिसर में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। यह आयोजन महिला अध्ययन केंद्र और IQAC के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें छात्राओं ने शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।परिचर्चा के दौरान अनुराधा, महिमा और सीमा ने शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए, जिन पर विस्तृत चर्चा हुई। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम और भी प्रभावी बन गया।

प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने आत्मसुरक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए छात्राओं को जागरूक किया और राष्ट्रीय महिला दिवस के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर महिला को सबसे पहले स्वयं को सशक्त करने और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. सुमन सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में सफलता के लिए आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण है। समाजशास्त्र विभाग की प्रो. आभा सक्सेना ने छात्राओं को मुखर होने और अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने की सलाह दी, जबकि विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद सिंह ने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड की चीफ प्रॉक्टर डॉ. मृदुला ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया और इसका डेमो भी प्रस्तुत किया। आई.क्यू.ए.सी. की समन्वयक प्रो. अनीता सिंह ने नियमित दिनचर्या के महत्व को बताया, जबकि डॉ. प्रिया भारतीय ने सुरक्षा संबंधी विचार साझा किए।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से हुआ, जिसे सह-समन्वयक डॉ. सुनीता सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा यादव, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, मेनका सिंह सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa