Connect with us

वाराणसी

ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी, सचिवों पर कार्रवाई के आदेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। मुख्य विकास अधिकारी ने गुरुवार को ग्राम प्रधानों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच कर रहे जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा की। जांच के दौरान ग्राम पंचायत रामपुर उकथी, प्रसादपुर, भंदहा कला, मुस्तफाबाद और पूरे के सचिवों द्वारा आवश्यक अभिलेख जांच अधिकारी को न सौंपने पर संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को 10 दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश मिले। साथ ही, जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेश दिया गया कि जिन ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, उनका परीक्षण जिला लेखा परीक्षा अधिकारी से करवाया जाए।

Loading...

सभी ग्राम पंचायतों में हुई कार्रवाई का पूरा ब्योरा एक्सेल शीट में तैयार रखने को कहा गया। इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page