Connect with us

वाराणसी

पुलिस चौकी के पास से दिनदहाड़े सिलेंडर चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी के सारनाथ थाना अंतर्गत आशापुर पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े सिलेंडर चोरी की घटना सामने आयी है। हिरामनपुर निवासी मोहन दुबे की इंडियन गैस की ट्रॉली से एक सिलेंडर गायब हो गया। घटना दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की है, जब मोहन किसी ग्राहक से भुगतान लेने गए थे। वापस लौटने पर उन्हें सिलेंडर चोरी होने की जानकारी हुई।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है, जिसने नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और ट्रॉली के आसपास घूमता नजर आया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशापुर पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल सिंह चंदेल ने आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page