Connect with us

वाराणसी

दनियालपुर में विवाहिता ने लगायी फांसी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल अंतर्गत दनियालपुर में एक विवाहिता ने छड़ के हुक में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दनियालपुर निवासी खुशबू कनौजिया ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सीढ़ी पर लगी छड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।

Loading...

मृतका के पति अनिल कनौजिया ने बताया कि घर में कपड़े धोने का काम चल रहा था, इसी दौरान खुशबू ने यह कदम उठा लिया। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। खुशबू की दो साल की एक बेटी भी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page