Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में 12 फरवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Published

on

Loading...
Loading...

व्यापारियों को रात में मिलेगी छूट

प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर 12 फरवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, वाराणसी के स्थानीय वाहन (यूपी-65) इस नियम से मुक्त रहेंगे। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस ने यह फैसला लिया है।

Loading...

व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके सामान लाने-ले जाने के लिए हर रात 12 बजे से भोर 4 बजे तक नो एंट्री में छूट दी गई है। बाहरी वाहनों को शहर की सीमा पर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर रोका जा रहा है, जहां से श्रद्धालु इलेक्ट्रिक बस, ऑटो और ई-रिक्शा के जरिए शहर में प्रवेश कर सकते हैं।

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह प्रतिबंध 12 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद ट्रैफिक दबाव का आकलन कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page