Connect with us

वाराणसी

बनिया व्यापारियों के राजनीतिक अधिकारों की मांग को लेकर भामाशाह भारतीय जन पार्टी की रैली में हुंकार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के सेवापुरी ब्लॉक स्थित कपसेठी में रविवार को भामाशाह भारतीय जन पार्टी के तत्वावधान में “बनिया व्यापारी राजनीतिक अधिकार रैली” का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए वैश्य व्यापारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के संघर्ष में दानवीर भामाशाह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज उसी वैश्य समाज के व्यापारियों को बाहरी शक्तियों और ऑनलाइन कंपनियों के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन कंपनियों पर रोक लगाने और स्थानीय व्यापार को सुरक्षित रखने की मांग की।

सुजीत गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को सेल टैक्स, इनकम टैक्स और फूड विभाग के नाम पर डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने वैश्य व्यापारी समाज से अपने परिवार के एक सदस्य को राजनीति में सक्रिय रूप से आगे लाने का आह्वान किया, ताकि उनके अधिकारों की रक्षा हो सके।

Advertisement

मंच से बोलते भामाशाह भारतीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता

रैली में राष्ट्रीय सचिव संदीप जयसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक राम प्रकाश साहू, प्रदेश अध्यक्ष धीरज गुप्ता समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ने और भामाशाह भारतीय जन पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता ने की, जबकि संचालन संजय मोदनवाल ने किया। रैली में भारी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और अपने हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page