Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में श्रद्धालुओं ने ट्रेन के इंजन पर किया कब्जा, हरदोई में तोड़फोड़

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी, जिससे हालात बेकाबू हो गए। वाराणसी के कैंट स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने ट्रेन के इंजन पर ही कब्जा जमा लिया, वहीं लखनऊ में जगह न मिलने पर यात्री बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस के सामने खड़े हो गए, जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा। हरदोई में भी ट्रेन में चढ़ने को लेकर बवाल हुआ, जहां यात्रियों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी।

शनिवार रात करीब 1:30 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची, श्रद्धालु धक्का-मुक्की करते हुए इंजन पर चढ़ गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लोको पायलट के बार-बार कहने के बावजूद श्रद्धालु बाहर नहीं निकले। आखिरकार, जीआरपी को बुलाना पड़ा, जिन्होंने यात्रियों को किसी तरह इंजन से बाहर निकाला।

Loading...

उधर, हरदोई स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन अंदर बैठे श्रद्धालुओं ने दरवाजे नहीं खोले। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिससे कई कोचों के शीशे टूट गए। हंगामे के बीच ट्रेन रवाना हो गई, लेकिन करीब 2,000 यात्री स्टेशन पर ही छूट गए। महाकुंभ की आस्था के आगे ट्रेनों की व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page