Connect with us

वाराणसी

दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर रामनगर में निकला विजय जुलूस

Published

on

Loading...
Loading...

रामनगर (वाराणसी)। दिल्ली विधानसभा और मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का जश्न रामनगर में जोरदार तरीके से मनाया गया। भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

विजय जुलूस मंशा माता मंदिर से रामनगर किला तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष आशा गुप्ता, महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता, पूर्व सभासद अशोक जायसवाल, अजय प्रताप सिंह, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, पार्षद लल्लन सोनकर, मोनिका यादव, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, विवेक मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, रितेश राय, गौरव मोदनवाल और अर्चना सिंह समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Loading...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस विजय जुलूस के दौरान पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जीत को जनता की आस्था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page