Connect with us

बड़ी खबरें

दिल्ली में भाजपा की शानदार वापसी, केजरीवाल-सिसोदिया हारे

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम मोदी का संबोधन आज

दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में जोरदार वापसी हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 70 में से भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इस ऐतिहासिक चुनावी नतीजे के बीच दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार चुके हैं। इसके अलावा, आप के अन्य प्रमुख नेता जैसे आतिशी, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा भी पीछे चल रहे हैं।

Advertisement

भाजपा उम्मीदवार प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर नई दिल्ली विधानसभा सीट जीत ली

भाजपा को इस चुनाव में वोट शेयर में जबरदस्त बढ़त मिली है। 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा के वोट प्रतिशत में 9% से अधिक का इजाफा हुआ है, जबकि आम आदमी पार्टी को 10% से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, कांग्रेस को इस बार भी कोई सीट नहीं मिली, लेकिन उसका वोट शेयर 2% बढ़ा है।

पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा ने 40 सीटों का बड़ा उछाल दर्ज किया है, जबकि आप को 40 सीटों का नुकसान हुआ है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भाजपा मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page