Connect with us

वाराणसी

पलक झपकते ही बाइक लेकर फरार हुए बदमाश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के छोटी खजुरी स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात घटी, जहां बाइक सवार बदमाशों ने महज पलक झपकते ही एक युवक की बाइक उड़ा ली।

मेहदीगंज निवासी शैलेन्द्र प्रसाद अपने घर लौटते समय हाईवे किनारे एक पेट्रोल पंप के पास लघुशंका के लिए रुके थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार अज्ञात बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। जब शैलेन्द्र वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी, जबकि चाबी उनकी जेब में ही थी।

Loading...

घटना से हताश शैलेन्द्र ने तुरंत खजुरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जहां से उन्हें मिर्जामुराद थाने भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page