Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 11 फरवरी को होगी ई-लॉटरी, किसानों के लिए सुनहरा मौका

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए 11 फरवरी को ई-लॉटरी का आयोजन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने जानकारी दी कि यह चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति के समक्ष कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में दोपहर 11 बजे होगी।

Loading...

जिन किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई है, वे निर्धारित तिथि और स्थान पर ई-लॉटरी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यदि कोई किसान उपस्थित नहीं हो पाता है, तो भी उसे उपस्थित मानकर लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। यह अवसर उन किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो सरकारी अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र प्राप्त करना चाहते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page