Connect with us

वाराणसी

विश्वनाथ धाम में गुप्त नवरात्रि नवमी पर हवन और पूजन संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर विधि-विधान से पूजन, हवन और कन्या पूजन किया गया। गुरुवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण मिश्र ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवमी पूजन और हवन संपन्न कराया। इसके बाद पार्वती मंदिर में माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई।

Loading...

धाम की परंपरा के अनुसार, कन्या पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें दो कन्याओं का पूजन कर उन्हें मिष्ठान, अंगवस्त्र और दक्षिणा भेंट की गई। माघ माह की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से प्रारंभ हुई थी, जिसमें नवमी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस शुभ अवसर पर मंदिर के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page