Connect with us

वाराणसी

बजट प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का रोड मैप – दीपक अग्रवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ने कहा कि बजट 2025 मोदी सरकार के दूरदर्शी दृष्टिकोण का एक मजबूत आधार है, जो भारत को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर ले जाएगा। उन्होंने बताया कि यह बजट किसानों, गरीबों, महिलाओं, मध्यम वर्ग, बच्चों के शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से लेकर स्टार्टअप, नवाचार और निवेश तक, हर पहलू को समाहित करता है।

यह मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस समावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

Loading...

उनका मानना है कि यह बजट सभी वर्गों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा और अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। 12 लाख तक की आय पर कोई कर न लगाए जाने का निर्णय मध्यम वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page