Connect with us

चन्दौली

महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। विधानसभा सैयद राजा अंतर्गत ग्राम सभा गुरेहू में महाराजा सुहेलदेव राजभर कि जयंती जिला अध्यक्ष आनंद राजभर की अध्यक्षता में भव्य रूप में मनाई गई। जहां समाज के लोगों द्वारा महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण का कार्य किया गया।

वही इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा महाराजा सुहेलदेव के जीवन चरित्र तथा उनके आदर्शों के बारे में विचार विमर्श करते हुए लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसी के साथ उपस्थित लोगों को महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने की शपथ भी दिलाया गया।

बताते चले कि रविवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती का भव्य आयोजन किया गया था,जिसमें समाज के लोगों द्वारा बैंड बाजा तथा डीजे के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इसके पश्चात एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम में संजीव सिंह मनीषा सिंह महेंद्र राजभर मनीष राजभर रामप्रवेश राजभर अरुण राजभर रतन राजभर राकेश राजभर रहे। कार्यक्रम का संयोजक हरि कीर्तन राजभर, दादा जी, अजय राजभर, आलोक राजभर, हीरा राजभर, जगरोपण राजभर, अवनीश पांडेय,मुन्नी देवी, सरिता देवी, राम आशीष राजभर, बालू राजभर, पप्पू राजभर समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page