Connect with us

वाराणसी

एमएलसी धर्मेंद्र राय ने साइकिल यात्रियों का किया भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने शनिवार को राजातालाब स्थित हाईवे पर चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले साइकिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया। बिहार के सीतामढ़ी निवासी श्रवण कुमार, औरंगाबाद के सोनू कुमार और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पवन कुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान “हर हर महादेव” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

इसके बाद धर्मेंद्र राय ने तीनों यात्रियों को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के रखौना में आयोजित भंडारे में भोजन कराया। यात्रियों ने बताया कि वे पिछले आठ महीनों से यात्रा कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत काशी विश्वनाथ से हुई थी और प्रयागराज कुंभ स्नान के बाद यात्रा संपन्न होगी।

Loading...

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, प्रबंधक शैलेंद्र सिंह शैलू, अश्वनी पांडेय, राजनाथ पटेल, राम सकल पटेल, सुजीत पाल, भूपेंद्र प्रताप सिंह, यतीश तिवारी, ज्ञानेश जोशी, संदीप सिंह, संजय मिश्रा, जगदीश जायसवाल, राजदेव मौर्य, प्रभु राजभर, राघवेंद्र पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page