Connect with us

गाजीपुर

वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, छः तीर्थयात्रियों की मौत, 15 घायल

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। हादसा वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव के पास हुआ, जहां एक डंपर ने तीर्थयात्रियों से भरी पिकअप वैन को टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री प्रयागराज कुंभ में स्नान कर अपने घर गोरखपुर के बांसगांव लौट रहे थे। इसी दौरान उसमीकला मोड़ के पास यह भयावह हादसा हो गया।घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आर्यका अखौरी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों का जायजा लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page