Connect with us

वायरल

यूपीएस विरोध: अटेवा ने जलायी यूपीएस की प्रतियां

Published

on

Loading...
Loading...

रोहनिया। सत्येंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेतृत्व में मंगलवार को जगतपुर इंटर कॉलेज में शिक्षक और कर्मचारियों ने यूपीएस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने गेट पर यूपीएस की प्रतियां जलाकर अपना विरोध व्यक्त किया। सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि एनपीएस घोटाला था जबकि यूपीएस उससे भी बड़ा घोटाला है जो शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

प्रदेश भर में लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठ रही है लेकिन भारत सरकार द्वारा यूपीएस लागू करने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

Loading...

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य बीपिन चंद्र राय, इंद्रजीत प्रसाद, राजीव कुमार, सूरजभान पाल, सत्येंद्र कुमार सिंह, रेवती रमण शर्मा, आमोद वर्मा, शिवेंद्र कुमार दुबे, विकास कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सतीश कुमार पटेल, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्रनाथ पांडेय, रश्मि बाला सिंह, नीलिमा सिंह, सुशीला सिंह और रेनुका गुप्ता समेत कई शिक्षक और कर्मचारी शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page