Connect with us

मिर्ज़ापुर

मौनी अमावस्या पर प्रशासन ने तैयारियों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...


मिर्जापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल, बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आर. पी. सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने विन्ध्याचल में होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने परिक्रमा पथ और पक्का घाट का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार करें। उन्होंने कहा, “अधिकारियों और पुलिस को अपनी ड्यूटी सिर्फ कर्तव्य के रूप में नहीं, बल्कि सेवा भावना से निभानी चाहिए, ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन पूजन कर सकें।”

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के लिए आने वाले श्रद्धालु भी विन्ध्याचल में दर्शन करने आते हैं, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाएं। उन्होंने घाटों की नियमित सफाई, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि रैन बसेरों में श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त रूप से उपलब्ध हो।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से बात की और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और किसी प्रकार की असुविधा की शिकायत नहीं की।

Advertisement

इससे पूर्व, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मीरजापुर-प्रयागराज पाली बार्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल द्वारा सघन वाहन और सामान की जांच की जा रही थी।

प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन कर सकें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page