Connect with us

वाराणसी

“भारतीय लोकतंत्र और संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ” : एडीएम सिटी

Published

on

Loading...
Loading...

भारत माता मंदिर पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

वाराणसी। गणतंत्र दिवस पर रविवार को एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित एक विचार गोष्ठी में उन्होंने कहा कि, वर्ष 1950 पूरी दुनिया में क्रांति का अवसर था जब भारत सहित कई देशों में गणतंत्र की स्थापना हुई। इसी दौर में कई देश अंग्रेजों के गुलामी से आजाद हुए।

उन्होंने कहा कि वैसे तो कई देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था है लेकिन भारतीय लोकतंत्र और संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। कई देशों के संविधान की अच्छाइयों को समाहित करते हुए 2 साल 11 महीने में भारतीय संविधान सभा ने देश के संविधान को लागू किया था। ना तो इतना मजबूत लोकतंत्र कहीं है ना ही इतना अच्छा संविधान।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमें लाखों करोड़ों लोगों की कुर्बानी के बाद जो आजादी मिली और हमारा गणतंत्र स्थापित हुआ उसे मजबूती के साथ कायम रखने की जरूरत है। इस अवसर पर काशी विद्यापीठ की ओर से प्रोफेसर पीतांबर दास ने भी भारतीय लोकतंत्र और संविधान की प्रशंसा की।

गोष्ठी का संचालन आज परिवार के सुभाष चंद्र सिंह ने किया जबकि धन्यवाद दीनबंधु राय ने ज्ञापित किया इस मौके पर आज परिवार की ओर से सुरेश सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, सुरेश मिश्रा, राजकुमार पाण्डेय, डॉ. जिनेश, विनोद वर्मा, राकेश वर्मा, रिजवी, अनिल सिंह, अनिल कुमार मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page