Connect with us

मिर्ज़ापुर

गणतंत्र दिवस पर थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा को उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

पड़री (मिर्जापुर)। श्री ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, पड़री में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) ने उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें अनुपम राम जानकी मंदिर, कठनई से करोड़ों रुपये की चोरी हुई बेशकीमती मूर्तियों को एक सप्ताह के भीतर बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और ज्ञानानंद महाराज की पूजा-अर्चना से हुआ। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री रवि पांडेय, उप प्रबंधक ज्ञान प्रकाश दुबे, प्रधान संघ के जिला प्रभारी रामदेव सरोज, ब्लॉक अध्यक्ष व्यासजी, उपाध्यक्ष अवधेश दुबे, कोषाध्यक्ष रमेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्रापए के ब्लॉक प्रभारी दया शंकर वर्मा, संगठन मंत्री अभय तिवारी, भोला नाथ यादव, छोटे लाल तिवारी, अमित ओझा, प्रमोद मिश्रा, विनोद मिश्रा, बैजनाथ, बृजेश दुबे, शिवस्वरूप, सत्यनारायण सिंह, मनीष तिवारी, प्रशांत, सुरेंद्र दुबे, सुरेश मिश्रा, अशोक तिवारी, श्रद्धा सिंह, मंगरा देवी, चंचल सिंह, सीमा दुबे, विजय ओझा, सुरेश दुबे, रविकर, दिनेश शुक्ला समेत सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने की, जबकि संचालन प्रधानाचार्य जान्हवी प्रकाश ने किया।

Advertisement

इस अवसर पर सभी ने थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और उन्हें बधाई दी। समारोह में देशभक्ति और सेवा भाव का संदेश देकर गणतंत्र दिवस को यादगार बना दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page