Connect with us

चन्दौली

थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी फरियाद

Published

on

चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था के लिए जनपद के प्रत्येक थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा थाना शहाबगंज, सीओ पीडीडीयू नगर द्वारा थाना अलीनगर, सीओ सकलडीहा द्वारा थाना बलुआ, सीओ चकिया द्वारा थाना शहाबगंज में फदियादियों की समस्याओं को सुना गया।

इस दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश संबंधित को दिया और कहा कि समय से फरियादियों की समस्या का निस्तारण का न्याय दिलाया जाए। वहीं सदर कोतवाली परिसर में थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

समाधान दिवस में कुल दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि फदियादियों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी आपस में समन्वय स्थापित कर मामले का निस्तारण कराए। ताकि फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े। प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। जनपद में कुल प्राप्त प्रार्थना पत्र 46 प्राप्त हुए। इसमे से 19 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa