Connect with us

वायरल

यमुना घाट पर पलटी नाव, जल पुलिस ने बचायी 10 लोगों की जान

Published

on

Loading...
Loading...


महाकुंभ के 13वें दिन शनिवार सुबह किला घाट पर यमुना नदी में एक नाव पलटने की घटना सामने आई। नाव में सवार 10 लोग डूबने लगे, लेकिन जल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बचा लिया। बताया जा रहा है कि हादसा उस स्थान पर हुआ जहां यमुना की गहराई लगभग 35 फीट थी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि, महाकुंभ के पावन पर्व पर अब तक 10 करोड़ 80 लाख लोग संगम में स्नान कर चुके हैं।

इसके अलावा, सुबह महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में दो गाड़ियों में आग लगने की घटना भी हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। फायर अफसर विशाल यादव ने जानकारी दी कि एक गाड़ी में आग लगने के कारण उसके पास खड़ी दूसरी गाड़ी भी आंशिक रूप से जल गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Loading...

इससे पहले 19 जनवरी को महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर-19 में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई थी, जिसमें करीब 180 टेंट जल गए थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page