Connect with us

वायरल

वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती के रिश्ते में दरार, अलग होने की अटकलें तेज

Published

on

परिवार का विरोध, लेकिन अरुण जेटली बने मददगार

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती के बीच रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के 20 साल बाद दोनों अलग हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि सहवाग और आरती अब अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और सहवाग ने 2023 के बाद आरती के साथ कोई तस्वीर साझा नहीं की है।

ऐसी रही सहवाग और आरती की लव स्टोरी

वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत के बीच रिश्ते की शुरुआत बचपन में ही हो गई थी। आरती और सहवाग रिश्तेदार थे। आरती की बुआ की शादी सहवाग के कजिन से हुई थी, जिससे सहवाग आरती के बुआ के देवर हुए।

दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब वीरेंद्र 7 साल और आरती 5 साल की थीं। लेकिन प्यार का इज़हार काफी बाद हुआ। 14 साल की दोस्ती के बाद 2002 में सहवाग ने आरती को प्रपोज किया।

Advertisement

परिवार का विरोध, लेकिन अरुण जेटली बने मददगार

वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी को लेकर परिवार में विरोध था। नजदीकी रिश्तेदारी होने के चलते परिवार के कई सदस्य इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसके बावजूद सहवाग और आरती ने 22 अप्रैल 2004 को शादी की। उस समय अरुण जेटली, जो कानून मंत्री थे, उन्होंने सहवाग की शादी के लिए अपना आधिकारिक आवास, 9 अशोका रोड, उपलब्ध कराया था।

सहवाग और आरती के बच्चे

वीरेंद्र सहवाग और आरती के दो बेटे हैं—आर्यवीर और वेदांत। दोनों ही दिल्ली के लिए एज ग्रुप क्रिकेट में खेलते हैं। आर्यवीर ने हाल ही में एक मुकाबले में 297 रनों की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं।

हालांकि, सहवाग और आरती के रिश्ते में दरार की खबरें क्रिकेट प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाली हैं। अब यह देखना बाकी है कि दोनों इस स्थिति को कैसे संभालते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa