Connect with us

चन्दौली

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

एसपी का सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान

चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण किया। मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ली।

विशिष्ट अतिथियों का स्वागत और सम्मान:
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भदोही के प्रकाश नाथ श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इन अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

न्याय की प्रक्रिया को तेज करने का आह्वान:
मुख्य अतिथि रवींद्र सिंह ने बार और बेंच के बीच समन्वय को न्यायिक प्रक्रिया में सुधार का आधार बताया। उन्होंने कहा, “न्यायालय न्याय का मंदिर है और अधिवक्ता उस मंदिर के पुजारी। अधिवक्ताओं का कर्तव्य है कि वे वादकारियों की समस्याओं को सुनकर न्यायालय में उचित रूप से प्रस्तुत करें, ताकि न्यायिक प्रक्रिया आसान और तेज हो सके।”

Advertisement

डीएम ने दी विकास कार्यों की जानकारी:
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने फरवरी माह के अंत तक न्यायालय निर्माण के भूमि पूजन का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की मांगों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेजी से कार्य किया है। रोडवेज निर्माण के लिए जमीन परिवहन विभाग को हैंडओवर हो चुकी है और समेकित मुख्यालय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मुगलसराय तहसील भवन का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है।

एसपी का सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान:
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने फरियादियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग से थानों में एक सकारात्मक और न्यायपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, सिविल बार अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी, शशिशंकर सिंह, शमशेर सिंह, विद्याचरण सिंह, मोहम्मद अकरम, धनंजय सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन सुल्तान अहमद ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page