आजमगढ़
ब्राह्मण समाज ने कुलपति प्रो. संजीव कुमार का किया सम्मान
आजमगढ़ (जयदेश)। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल राजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार का विश्वविद्यालय में जाकर स्वागत किया। उन्होंने कुलपति को माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट किया और भगवान परशुराम तथा भगवान राम का चित्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय, संरक्षक लाल बिहारी दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर तिवारी, वरिष्ठ कार्य समिति सदस्य गिरीश चतुर्वेदी, महामंत्री मनोज तिवारी, अनुरुद्ध तिवारी, संजय पांडेय, वैभव पांडेय, राजन पांडेय और अवनीश तिवारी सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।Show quoted text
Continue Reading
