Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ (जयदेश)। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का उद्घाटन बुधवार को आजमगढ़ के सदावर्ती मुहल्ले में हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में अचल कार्यालय वाराणसी के प्रबंधक दीपक सिंह, मंडल प्रमुख अमित कुमार और शाखा प्रबंधक इरफान अहमद ने मिलकर फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान अचल प्रबंधक दीपक सिंह ने ग्राहकों से बातचीत की और उनसे बैंक की सेवाओं पर प्रतिक्रिया ली।

उन्होंने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि शाखा की सुविधाओं को लगातार सुधारने का प्रयास किया जाएगा और सभी ग्राहकों को संतुष्ट करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। मंडल प्रमुख अमित कुमार ने भी कहा कि बैंक की सभी शाखाओं में ग्राहकों की सेवाओं को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading...

शाखा प्रबंधक इरफान अहमद ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और यह भी कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि वे अपने ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर सकें। इस कार्यक्रम में महताब आलम, सर्वेश यादव, शशांक प्रदीप कुमार, श्रवण यादव, सुधांशु बर्नवाल, राहुल गुप्ता, शकुंतला गार्ड मल्लन यादव सहित अन्य लोग और नगरवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page