Connect with us

वायरल

ठगी के मामले में पत्नी सहित पूर्व विधायक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई/गाजीपुर। प्रदेश सरकार के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल समेत दो लोगों से ठगी में सैदपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को शहर और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूर्व विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और गैंगस्टर से संबंधित मामलों में तलाश की थी। सूत्रों के अनुसार उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सुभाष पासी और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगे हैं और फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

रेलवेगंज मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्टूबर 2023 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रकाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सैदपुर निवासी पूर्व विधायक सुभाष पासी ने मुंबई के जूहू चर्च बलराज सहनी रोड नंबर तीन पेटला प्लाट नंबर 658 में फ्लैट होने का दावा करते हुए उन्हें ढाई करोड़ रुपये में फ्लैट बेचने का प्रस्ताव दिया।

Loading...

इसके बाद प्रकाश चंद्र गुप्ता ने पासी को वेटगंज में रुचि गोयल के पास ले जाकर, जहां रुचि गोयल ने 49 लाख रुपये की चेक सुभाष और उनकी पत्नी रीना को दी। रीना ने चेक अपने खाते में जमा कर रुपये निकाल लिए। कुछ समय बाद फ्लैट के फर्जी दस्तावेज थमाए गए और बाद में आरोपितों ने रुपये भी नहीं लौटाए।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि सुभाष पासी गाजीपुर जिले के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुका है। 2012 और 2017 में वह सपा के टिकट पर विधायक बने थे, जबकि 2022 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर सैदपुर से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page