Connect with us

चन्दौली

चंदौली में उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के सफल आयोजन को लेकर बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देशानुसार, आगामी 24 से 26 जनवरी 2025 तक होने वाले ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2025’’ के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस 24 जनवरी 2025 के उपलक्ष्य में जनपद में ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस’’ का आयोजन जनसहभागिता के साथ बड़े धूमधाम से किया जाएगा। उन्होंने इस आयोजन को उत्साहपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन नियामताबाद स्थित डीपीआरसी भवन में 24 से 26 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। इस वर्ष के ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस’’ का मुख्य थीम ‘‘विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’’ रखा गया है।

इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी ने निवेश और रोजगार पर आधारित कार्यक्रमों का प्रमुखता से आयोजन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, रोजगार, समाज कल्याण, प्रोबेशन, कौशल विकास, खेल एवं अन्य विभागों को अपने विभागीय योजनाओं और उत्पादों का प्रचार-प्रसार करने के लिए स्टाल लगाने और बैनर/पोस्टर के माध्यम से जानकारी देने के निर्देश दिए।

बैठक में उप कृषि निदेशक, उपायुक्त उद्योग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page