Connect with us

वाराणसी

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर में 32 वर्षीय युवक विक्रम प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

मृतक की चाची शकुंतला देवी ने बताया कि विक्रम रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब दरवाजा खटखटाया गया और कोई जवाब नहीं मिला, तो रोशनदान से झांकने पर पता चला कि वह फांसी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।

Loading...

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच पूरी कर ली गई है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आत्महत्या के पीछे की वजह पता लगाने के लिए परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page