Connect with us

वायरल

श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर बने डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ, जो सत्य सनातन वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, ने महाकुंभ के पावन अवसर पर श्री श्री 1008 डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज को श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर के रूप में विभूषित किया। यह पद उन्हें आचार्य श्री श्री 1008 दिवाकर जी महाराज के सानिध्य में सभी अनुयायियों की सर्वसम्मति से प्रदान किया गया।

महाराज श्री ने 2 फरवरी 2024 से 17 मार्च 2024 तक 45 दिवसीय यात्रा के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ और संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर ‘राम पग यात्रा’ का शुभारंभ किया। यह ऐतिहासिक यात्रा श्रीलंका तक संपन्न हुई, जिसमें भगवान श्रीराम के वनवास काल के दौरान उनके प्रवास स्थलों पर सनातन धर्म ध्वजा फहराई गई और धर्म का प्रचार-प्रसार किया गया।

Loading...

इस अभूतपूर्व यात्रा के माध्यम से सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसे अपार सफलता मिली। संस्था के अनुसार, यह यात्रा भारत के इतिहास में पहली बार हुई है, जो सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और जनकल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

महाराज श्री का यह प्रयास सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रवाहित होता रहेगा और भविष्य में भी धर्म प्रचार की यह अविरल धारा यूं ही प्रवाहित होती रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page