Connect with us

वाराणसी

बीएसएफ जवान का बीमारी से निधन

Published

on

Loading...
Loading...

पार्थिव शरीर पहुंचा चोलापुर

वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुरगांव के निवासी रहे बीएसएफ जवान के बीमारी से निधन के पश्चात मंगलवार को जवान का पार्थिव शरीर चोलापुर थाने पर पहुंचा जहां से पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके बनियापुर आवास तक ले जाया गया जहां बीएसएफ के जवानों द्वारा सलामी दी गई।

जानकारी के अनुसार बनियापुर निवासी गामा यादव के दो पुत्र विनोद यादव बीएसएफ में तथा दूसरा बेटा रमेश यादव भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे। विनोद यादव (47) विगत वर्ष 1998 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे, वर्तमान में उनकी पोस्टिंग दिल्ली में थी। कुछ समय पूर्व से उन्हें घातक बीमारी ने चपेट में ले लिया था।

जिसका इलाज लगातार चल रहा था। उक्त बीमारी से निधन के बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से एंबुलेंस द्वारा चोलापुर थाने पर पहुंचा। थाने से मिलिट्री वाहन पर उनका पार्थिव शरीर उनके बनियापुर स्थित आवास तक ले जाया गया जहां रास्ते में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धांजलि दी बनियापुर पहुंचने पर सभी लोगों की आंखें नम हो गई।

जहां बीएसएफ के कर्मचारियों ने सलामी दी। मृतक के दो पुत्र तथा पत्नी रेखा समेत भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। विनोद यादव को मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि की गई।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page