Connect with us

वाराणसी

भाजपा नेता प्रभात सिंह ‘मिंटू’ ने मंडल अध्यक्षों का किया सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वाराणसी)। भाजपा नेता प्रभात सिंह ‘मिंटू’ ने जन सहयोग कार्यालय बड़ागांव पर एक आयोजन में निवर्तमान और वर्तमान मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉक्टर जयप्रकाश दुबे जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह और कार्यालय प्रभारी हौसिला पांडेय भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में निवर्तमान बड़ागांव मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, कठिराव मंडल अध्यक्ष अजय पटेल, पिंडरा मंडल अध्यक्ष मनीष पाठक, सिंधोरा मंडल अध्यक्ष सर्मेस सिंह के साथ-साथ वर्तमान मंडल अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया।

Loading...

बड़ागांव के वर्तमान मंडल अध्यक्ष एडवोकेट आशीष प्रकाश सिंह, कठिराव मंडल अध्यक्ष अशोक गौतम, पिंडरा मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा और सिंधोरा मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय को माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page