Connect with us

चन्दौली

मुरारी उर्फ चाखन यादव ने जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा के ग्राम सभा शिवगढ़ में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी उर्फ चाखन यादव ने गरीब महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किया। यह कार्यक्रम उनके निजी आवास पर आयोजित हुआ, जहां उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को कंबल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। हर वर्ष की तरह इस बार भी यादव ने अपनी परंपरा को निभाते हुए अपने खेत में उपजे धान को बेचकर कंबल वितरण का यह पुनीत कार्य किया।

इस मौके पर मुरारी यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी मजदूरी करिए, मेहनत करिए, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें। शिक्षा ही बच्चों का भविष्य संवार सकती है। यह सरकार गरीबों को 5 किलो राशन देकर भ्रमित कर रही है, लेकिन यह आपके भविष्य को नहीं सुधार सकती। जागरूक बनें, शिक्षा और रोजगार के लिए आवाज उठाएं। आज नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकार में होगा। बीजेपी सरकार संविधान खत्म करने की साजिश में जुटी है। संविधान के बिना आपका और आपके बच्चों का कोई भविष्य नहीं रहेगा।”

Loading...

यादव ने ग्रामीणों से अपील की कि वे केवल राशन पर निर्भर न रहें और अमीरों के हित में बनी इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं।


इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोगी यादव, शेषनाथ यादव, दादा बनारसी यादव, सूर्यनाथ यादव, समाजसेवी अवधेश यादव, विजय यादव, युवराज राकेश यादव, संजय यादव, कैलाश यादव, हवलदार यादव, विकास यादव, दिनेश यादव, पतालू शर्मा सहित ग्राम सभा के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मुरारी यादव के इस सराहनीय कार्य की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page