Connect with us

चन्दौली

एनएसएस ने चलाया सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

धानापुर (चंदौली)। स्थानीय कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सोमवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर और स्लोगन के साथ एक भव्य रैली निकाली। यह रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर पानी टंकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होते हुए बस स्टैंड तक गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को बताया कि यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

मुख्य संदेश:

वाहन चलाते समय ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना अनिवार्य है।

नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए।

Advertisement

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2024 में देशभर में 1,80,000 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई, जिनमें से 30,000 मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हुईं। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क हादसों में 18-34 आयु वर्ग के 66 प्रतिशत युवाओं की मौतें हुई हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।

परिवहन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पूर्वांचल में सड़क हादसों की सूची में आजमगढ़ पहले और चंदौली नौवें स्थान पर है।

रैली को संबोधित करते हुए धानापुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा, “सड़क पर चलने वाले सभी लोग यदि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाएं शून्य हो सकती हैं।” उन्होंने सभी से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

Advertisement

इस अभियान में डॉ. सत्यप्रकाश पटेल, डॉ. अंकित पटेल और एनएसएस के सभी स्वयंसेवक शामिल रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र के लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने में अहम भूमिका निभाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page