Connect with us

वायरल

मौसी का दामाद बन साइबर ठग ने नर्स से ठगे लाखों रुपये, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के अमरा इलाके में रहने वाली नर्स प्रीति सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गईं। साइबर ठगों ने मौसी का दामाद बनकर फोन किया और 2.34 लाख रुपए की ठगी कर ली। प्रीति ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चुनार निवासी प्रीति सिंह, जो वाराणसी में किराए के मकान में रहती हैं और एक हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं, उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनकी मौसी का दामाद बताया। उसने नाम भी लिया, जिससे प्रीति को शक नहीं हुआ।

ठग ने कहा कि गलती से उसके खाते में 25,000 रुपए ट्रांसफर हो गए हैं और वह उन्हें वापस कर दे। प्रीति ने तुरंत बिना जांच-पड़ताल किए बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद ठग ने दोबारा फोन कर 50,000 रुपए की मांग की। प्रीति ने बिना सोचे-समझे इस बार भी पैसे ट्रांसफर कर दिए।

शाम होते-होते प्रीति के खाते से 9 बार में 2.34 लाख रुपए निकाले जा चुके थे। जब उन्हें बैंक से संबंधित मैसेज मिले, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। प्रीति ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद रोहनिया थाने में लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंपी है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी अनजान कॉल या बैंक संबंधी जानकारी पर तुरंत विश्वास न करें। पैसे ट्रांसफर करने से पहले संबंधित व्यक्ति से पूरी तरह सत्यापन कर लें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page