Connect with us

चन्दौली

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, विनय और गौरव के सिर सजा जीत का ताज

Published

on

Loading...
Loading...

बार चुनाव में रिकॉर्ड 1195 वोटिंग, समर्थकों ने किया विजयी उम्मीदवारों का भव्य स्वागत

चंदौली (जयदेश)। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को भारी गहमागहमी के बीच प्रातः 10.30 बजे से शुरू हुआ। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह रहा। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर सीधी टक्कर थी। शाम के चार बजे तक वोटिंग हुई। तत्पश्चात मतों गिनती शुरू की गई। इसमें कुल 1195 मतों मत पड़े। अध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह व महामंत्री पद पर गौरव सिंह के सिर पर ताज पहनाया गया। विजई प्रत्याशियों की घोषणा होते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी व माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

सिविल बार एसोसिएशन  की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी चंद्रमौली उपाध्याय व कपिल देव सिंह की देखरेख में पूर्ण किया गया। अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह व विनय कुमार सिंह के बीच सीधी टक्कर रही। वहीं महामंत्री पद पर गौरव सिंह व संदीप यादव में आमने-सामने का मुकाबला रहा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह को 621 मत वह डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह को 566 मत प्राप्त हुए।  वहीं, महामंत्री पद के प्रत्याशी गौरव सिंह को 867 मत व संदीप यादव को 316 मत प्राप्त हुआ।

इस प्रकार सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह व महामंत्री गौरव सिंह बने। 55 मतों से विनय कुमार सिंह विजय घोषित हुए।  551 वोटों से गौरव सिंह नेचुनाव अपने नाम किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पर एकल उम्मीदवार होने से यह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।

इस मौके पर शशि शंकर सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, उज्जवल सिंह, शहाबुद्दीन शाहिद बड़ी संख्या में अभिव्यता उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही प्रत्याशी समर्थकों ने फूल मालाओं से अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत कर नारेबाजी की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page