Connect with us

अपराध

ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा देकर 80 लाख का साइबर फ्रॉड

Published

on

Loading...
Loading...

ऑनलाइन इंटरव्यू लेकर 20 खातों में ट्रांसफर कराये पैसे

वाराणसी। ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने वाराणसी के एक युवक से 80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक, अखिलेश कुमार, आनंदपुरी कॉलोनी, पहाड़िया के निवासी हैं और पहले भी विदेश में नौकरी कर चुके हैं। इसलिए उन्हें इस फर्जीवाड़े पर शक नहीं हुआ।

4 अक्टूबर 2024 को अखिलेश के ईमेल पर एक मेल आया, जो “इंडीड एजेंसी” के माध्यम से भेजा गया था। मेल में जॉब ऑफर की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया। मेल का जवाब देने के बाद अखिलेश का फोन पर इंटरव्यू लिया गया। ठगों ने मेडिकल फीस, वीजा, इमिग्रेशन फीस, सिक्योरिटी फीस, अपार्टमेंट सिक्योरिटी फीस, कंपनी बांड फीस, और अकाउंट ओपनिंग फीस आदि के नाम पर अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 तक 20 अलग-अलग खातों में 80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।

90 प्रतिशत पैसे वापस करने का दिया झांसा
अखिलेश के मुताबिक, इंटरव्यू लेने वाले ने कहा था कि ज्वॉइनिंग से पहले 90 प्रतिशत पैसा वापस कर दिया जाएगा। इस झांसे में आकर अखिलेश ने 20 लोगों के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया। इन खातों में वैभव अरोड़ा, माही राजपूत, अजय शर्मा, देवराज चौहान, रोहित भारद्वाज, मनोज कुमार, अंकित कुमार, कृष्ण चंद्र, आरोही जुले, रिशु कुमार, रवि कुमार, विकास कुमार, स्वाति पाल, सचिन त्यागी, सीताराम शर्मा, प्रतीक सिंह, दिनेश आर्नोल्डेका, किशन चंद्र, मीना देवी, और अवनीश के खाते शामिल हैं।

Advertisement

अखिलेश की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए ठगों का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर एक्सपर्ट जांच में जुटे हुए हैं और जल्द ही ठगों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page