Connect with us

वाराणसी

रोहनिया विधायक ने 190.26 लाख की 12 परियोजनाओं के 21 कार्यों का किया भूमि पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए आदर्श गांव परमपुर में शुक्रवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 190.26 लाख की लागत से स्वीकृत कुल 12 परियोजनाओं के 21 कार्यों का भूमि पूजन किया।

सुरेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता ने जानकारी दी कि इन परियोजनाओं में सीएसआर योजना के तहत इंटरलॉकिंग जल निकासी कार्य, प्रवेश द्वार निर्माण, एमडीएम सेड, फिल्टर चैंबर, आंगनबाड़ी केंद्र, डिजिटल लाइब्रेरी, एसएचजी भवन, बच्चों के पार्क के उपकरण, और स्टील डस्टबिन का निर्माण शामिल है।

Loading...

मुख्य अतिथि डॉ. सुनील पटेल ने विकास कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी और सरकार की योजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राहुल राज, अपना दल एस जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मानस सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page