Connect with us

वाराणसी

जलकल कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ‌गुरुवार को जलकल कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। यह घटना शाम करीब चार बजे हुई जब अचानक ऑफिस में धुआं फैल गया। कंट्रोल रूम में मौजूद जलकल सचिव, एक्सईएन, एई, जेई और फील्ड स्टाफ तेजी से बाहर की ओर दौड़े।

Loading...

आग पर काबू पाने के लिए बिजली सप्लाई को काटा गया और उसके बाद ही आग बुझाई जा सकी। शाम के समय बिजली आपूर्ति को फिर से बहाल किया गया लेकिन इससे रुटीन के काम में असर पड़ा। जलकल सचिव ओपी सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है,श और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page