Connect with us

वायरल

यूपी में घने कोहरे का कहर जारी,18 ट्रेनें विलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ: प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। घने कोहरे, बादलों और धूप के बीच ठंड का असर जारी है। कई जिलों में कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। गुरुवार को लखनऊ सहित कई इलाकों में घने कोहरे के कारण 18 ट्रेनें देरी से चलीं, जिनमें कुछ 11 घंटे तक लेट थीं।मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को लखनऊ और अन्य हिस्सों में सुबह और शाम को कोहरा रहेगा लेकिन दोपहर में मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी।

गुरुवार को सुबह बादल और सर्द हवाओं के कारण ठंड अधिक थी। हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड में कोई कमी नहीं आई। शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लखनऊ में दिन का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 21 और 22 जनवरी को हल्की बारिश और कोहरा छाने की संभावना है।

Loading...

वहीं 18 जनवरी तक कई जिलों में घना कोहरा जारी रहेगा जिनमें देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, और पीलीभीत शामिल हैं। अन्य जिलों जैसे प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, लखनऊ, कानपुर और अयोध्या में भी कोहरे का असर रहेगा। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गलन और ठंड बरकरार रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page