Connect with us

वाराणसी

दो बच्चों की मां से शादी के लिए युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर के उंदी गांव में गुरुवार को 18 वर्षीय युवक दो बच्चों की मां से शादी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। शादी न होने की स्थिति में जान देने की धमकी देते हुए उसने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया।

युवक का कहना था कि वह मोहल्ले की एक महिला से प्रेम करता है, लेकिन महिला के परिजन और समाज उनकी शादी के खिलाफ हैं। महिला के दो बच्चे हैं जिसके चलते परिजनों ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारा। ग्रामीणों की भीड़ के बीच पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और युवक को थाने ले जाया गया।

पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर शांत किया और उसके परिजनों को सौंप दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने ग्रामीणों के बीच हलचल पैदा कर दी और प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा का विषय बना दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page