Connect with us

वाराणसी

भदैनी हत्याकांड: कुर्की रोकने की अर्जी पर 20 जनवरी को होगी सुनवाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भदैनी क्षेत्र में पांच नवंबर 2024 में हुए पांच लोगों कि हत्याकांड के बाद बचे एकमात्र पारिवारिक सदस्य बुजुर्ग शारदा देवी द्वारा अपने मकान की कुर्की रोकने के लिए दी गई अर्जी पर अब 20 जनवरी को सुनवाई होगी। इस मामले में भेलूपुर थाने की पुलिस ने अदालत में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

5 नवंबर 2024 को भदैनी क्षेत्र निवासी राजेंद्र गुप्ता (58), उनकी पत्नी नीतू (52), दो बेटे नमनेंद्र (25) और सुवेंद्र (22), तथा बेटी गौरांगी (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पूरे शहर को झकझोर देने वाली थी।

मामले की जांच में पुलिस ने राजेंद्र गुप्ता के बड़े भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की को मुख्य आरोपी बनाया। जांच में सामने आया कि विक्की ने पारिवारिक विवाद के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने विक्की पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश जारी है।

अदालत ने फरार आरोपी विक्की के खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा जारी की है। इसके तहत उसके संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। इस बीच, मृतकों की मां शारदा देवी ने अदालत में अर्जी दायर कर अपने मकान की कुर्की रोकने का अनुरोध किया है।

Advertisement

भेलूपुर थाने की पुलिस ने अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर स्थिति स्पष्ट की है। अदालत इस मामले में 20 जनवरी को सुनवाई करेगी और तय करेगी कि शारदा देवी के मकान पर कुर्की की कार्रवाई रोकी जाएगी या नहीं।

इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण बन गया है। विक्की की गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई के लिए पुलिस अपनी कोशिशें तेज कर रही है।

शारदा देवी इस घटना के बाद परिवार में अकेली बची हैं। उन्होंने मकान को बचाने और न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। शहर के लोग इस घटना को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

20 जनवरी को होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि अदालत शारदा देवी के अनुरोध पर क्या निर्णय लेती है और कुर्की की प्रक्रिया पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page