Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : गैंगस्टर काशीनाथ सिंह की करोड़ों की अवैध संपत्ति कुर्क

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संगठित अपराध से जुड़े गैंगस्टर काशीनाथ सिंह की 6,20,53,095 रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। काशीनाथ सिंह, जो विगत तीन दशकों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और अवैध कार्यों के माध्यम से बड़ी संपत्ति अर्जित की थी।

पुलिस के अनुसार वाराणसी कमिश्नरेट के थाना चेतगंज में पंजीकृत मामले के तहत काशीनाथ और उसके परिवार के नाम पर दर्ज कई संपत्तियां चिन्हित की गईं। इनमें जमीन, भवन, बीमा पॉलिसी, बैंक खातों की रकम और वाहन शामिल हैं। सबसे प्रमुख संपत्तियों में नदेसर स्थित एक बहुमंजिला इमारत, शिवपुरवा और भरलाई क्षेत्र की आवासीय जमीनें, और मानी क्षेत्र की कृषि भूमि शामिल हैं।

Loading...

काशीनाथ सिंह का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उस पर हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, धमकी और गिरोहबंद गतिविधियों जैसे कई गंभीर आरोप हैं। वर्ष 1989 के एक मामले में उसे तीन साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा भी हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि काशीनाथ सिंह और उसके सहयोगियों ने आपराधिक गतिविधियों से यह संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस आयुक्त ने कुर्की के आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ यह सख्त कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध से अर्जित संपत्ति पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page