Connect with us

वाराणसी

स्कूटी सवार की चाइनीज मांझे से कटी जीभ, खुद ही स्कूटी चलाकर पहुंचा अस्पताल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के मंडुआडीह थानाक्षेत्र के लहरतारा-महेशपुर में चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार की जीभ कट गयी। जीभ काटने से स्कूटी सवार के मुंह से खून निकलें लगा। इसपर मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने उसे संभाला और रुई लगाईं। उसके बाद वह खुद ही स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

महेशपुर-लहरतारा स्थित सत्यम धर्म कांटे के पास अचानक एक स्कूटी सवार अकार रुका। उसके मुंह से खून बह रहा था। ऐसे में कई लोग उसकी तरफ दौड़ गए। उससे पूछा गया तो वह कुछ नहीं बोल पाया। जिसके बाद उसके मुंह पर लोगों ने रुई लगाईं और एक व्यक्ति पीछे बैठ गया। उसके बाद वह व्यक्ति स्वयं ही स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचा।

Loading...

डॉक्टर्स ने चेक किया तो चाइनीज मांझे से उसकी जीभ बुरी तरह से कट चुकी थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने फर्स्टएड के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page